Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

फाज़िल्का में दिल्ली यूट्यूबर की पलटी कार , 2 युवक घायल

Spread the News

फाजिल्का, 21 अक्टूबर | जलालाबाद में मंडी रोडा वाली और जंडवाला भीमेशाह रोड पर दिल्ली से आए मशहूर यूट्यूबर हर्ष पाहवा की कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। वहां से गुजर रहे विधायक ने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर ही घायल को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

आज जलालाबाद के मंडी रोडा वाली से जंडवाला भीमेशाह रोड पर हर्ष पाहवा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब हर्ष पाहवा अपने एक दोस्त के साथ कार में जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई, जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गई और खेतों में गिरकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान यूट्यूबर और उनके पार्टनर को कुछ चोटें आई हैं। सामने से आ रहे जलालाबाद विधायक गोल्डी कांबोज ने उक्त यूट्यूबर की मदद कर उसे बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments