Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोज़पुर : मोटरसाइकिल सवारों को ट्रैक्टर ने मारी भयानक टक्कर , पिता की आंखों के सामने चली गई बेटे की जान

Spread the News

फिरोज़पुर। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। फिरोज़पुर जिले के जैमलवाला गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गये। और ट्राली का पहिया एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया।

पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत हो गई। मल्लांवाला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान बग्गेवाला निवासी 32 वर्षीय दविंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह के रूप में हुई है। पिता दीदार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में दीदार सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे देविंदर के साथ मोटरसाइकिल से मल्लांवाला आ रहा था। जब वह जैमलवाला गांव के पास पहुंचे तो मल्लांवाला की ओर से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक 2 बच्चों का पिता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments