फिरोज़पुर। भारी बारिश और बाढ़ ने मालवा के लोगों को परेशान कर रखा है। कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को आज एक नई समस्या का सामना करना पड़ा। फिरोज़पुर के कई गांवों में आज एक अजीब नज़ारा देखने को मिला।
यहां तूफान के बाद आए बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज़ रफ़्तार के बवंडर ने पेड़ों को उखाड़ दिया और खेतों में पानी भाप की तरह कई फ़ुट ऊपर उठता नज़र आया। जिसके बाद लोगों की सांसें थम गईं। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।



