Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: जालंधर में पिता-पुत्र की अंगीठी के जहरीले धुएं से मौत, रिश्तेदार गंभीर

Spread the News

जालंधर, 23 जनवरी | कैंट में मोहल्ला नंबर-20 से सटे धक्का कॉलोनी में मंगलवार को पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों लोग रात को अंगीठी जलाकर सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक जहरीले धुएं के प्रभाव में आने से बाप-बेटे की मौत हुई है।

मृतकों की पहचान राम बलि मोची (50) और उसके बेटे नवीन कुमार (24) के रूप में हुई है। चचेरे भाई राजेश कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों लोग राज मिस्त्री के यहां काम करते थे। मंगलवार सुबह जब तीनों को काम पर जाने के लिए उठाया गया तो वह नहीं उठे। पड़ोसियों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोल कर जब अंदर देखा गया तो तीनों बेसुध हालत में पड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों एक ही कमरे में एक अंगीठी में आग लगाकर सोए हुए थे। आशंका है कि जहरीले धुएं के प्रभाव में आने से बाप-बेटे की मौत हो गई है। राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्राइम सीन से अंगीठी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने फिलहाल केस में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments