Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ेदार कैदियों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं

Spread the News

जेल मंत्री से शाही इमाम के दिशा निर्देशों के अनुसार जामा मस्जिद लुधियाना के वफद ने की मुलाकात

लुधियाना, 20 फरवरी। आज जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम ने शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से उनके गृह निवास पट्टी में मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।

मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर से मांग की गई है कि 1 मार्च या 2 मार्च से शुरू हो रहे पवित्र रमजान शरीफ के महीने को लेकर पंजाब भर की जेलों में रोजा रखने वाले कैदियों को मुशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाये तथा जेलों में रोजा रखने और खोलने के समय जेल विभाग की ओर से खास डायट लगाई जाये।

इस मौके पर जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस संबंध में वह जेल विभाग के डीजीपी को आदेश जारी करेंगे कि रमजान के पवित्र महीने में किसी भी रोजेदार कैदी को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अध्यक्षता में पिछले 20 वर्षों से राज्य भर की जेलों में रोजेदार कैदियों हेतु बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रोजेदार कैदियों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विश्वास दिलाया कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले सभी कैदियों को खास सहुलतें दी जायेंगी।

मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस साल भी उनकी संस्था की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में रोजेदार कैदियों को रोजा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जायेगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोडऩा है ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments