Home अन्य Media अमृतसर : 2 किलो 350 ग्राम अफीम और 20 हजार ड्रग मनी...

अमृतसर : 2 किलो 350 ग्राम अफीम और 20 हजार ड्रग मनी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Svg%3E
Spread the News

अमृतसर, 20 फरवरी। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। जिसके चलते अमृतसर के थाना छेहरटा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने 2 किलो 350 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि छेहरटा थाने की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर एक कार को रोका और कार में सवार मलविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू और मनजिंदर सिंह उर्फ ​​सोनी थे। पूछताछ करने पर पुलिस ने मलविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू से दो किलो 300 ग्राम अफीम और 20 हजार ड्रग मनी बरामद की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।