Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मशहूर रैपर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Spread the News

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक-रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। गायक के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। हनी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है। गोल्डी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और फिलहाल कनाडा में है।

हनी ने कहा- मैं अमेरिका में था और मेरे मैनेजर को धमकी भरा फोन आया। मुझे जान से मारने की धमकी भी मिली है। मैंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की है। मैंने पुलिस को सारे सबूत दे दिए हैं।’ उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही इसका पता लगा लेगी।”

हनी ने कहा- मुझे डर लग रहा है। मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। मुझे हमेशा लोगों से बहुत प्यार मिला है।’ यह पहली बार है जब किसी ने मुझे इस तरह की धमकी दी है।’ मुझे और मेरे स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और वॉयस नोट्स मिले हैं, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बरार बताया है। मैंने ये सारे सबूत कमिश्नर को दिए हैं और उनसे सुरक्षा की मांग की है।’

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के ठीक एक साल बाद हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले साल सिद्धू की उनकी ही कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की बात कबूली थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments