गोरखपुर, 31 जनवरी | मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट देशवासियों के लिए ढेर संभावनाएं लेकर आ रहा है आम आदमी से लेकर महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, सुरक्षा, रेल, स्वास्थ्य से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी सरकार से काफी उम्मीद है वही उद्योग जगत को भी सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं सरकार के प्रयास से जहां उद्योग नीति के सरल होने से दुनिया भर के उद्यमियों ने भारत की तरफ बड़ी उम्मीद के साथ देखा है वही आने वाले वक्त में इथेनॉल निर्माण देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।
जिम्मेदारी की इसी कड़ी में केयान डिस्टलरी भरपूर योगदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है, ऐसा केयान डिस्टलरी के एम0डी0 विनय कुमार सिंह ने कहा, श्री विनय सिंह ने कहा कि गीडा सेक्टर 26 जनपद गोरखपुर में बन रही केयान डिक्शनरी गोरखपुर मैं एक नया आयाम स्थापित करेगी और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की दृष्टि में अत्यंत ही प्रभावी साबित होगी गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल के बेरोजगार नौजवानों के लिए जहां रोजगार का बड़ा उदगम होगा वहीं सहजनवा गोरखपुर के लोगों के लिए जीवन रेखा बन कर डबल इंजन की सरकार के शानदार सहयोग एवं मार्गदर्शन में बहुत बड़ा आयाम स्थापित कर प्रदेश और देश के विकास का मेरुदंड बनेगी। देश के राजस्वृद्धि में केयान की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



