चंडीगढ़, 12 अक्तूबर | पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के चुनाव 1 से 15 नवंबर के बीच होंगे।
पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग ने इन चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है> इसके साथ ही पांच निगमों के चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है।
स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है।
अमृतसर, पटियाला, जालंधर और लुधियाना के महापौरों और पार्षदों का कार्यकाल इस साल जनवरी में समाप्त हो गया है, जबकि फगवाड़ा नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद से वहां चुनाव नहीं हुए हैं।
पंजाब सरकार ने नगर निगमों में वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया है।



