Home पंजाब लुधियाना में मकान की छत गिरने से 2 लोगों की मौत, 3...

लुधियाना में मकान की छत गिरने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

Svg%3E
Spread the News

लुधियाना, 12 अक्तूबर। लुधियाना से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव दोराहा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दोराहा में एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोराहा के वार्ड 12 में हुए इस हादसे में 35 वर्षीय नरेश और 12 वर्षीय राधिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 वर्षीय जिप्सी, 10 वर्षीय गोलू और पांच वर्षीय विक्की काअस्पताल में इलाज चल रहा है।