अफगानिस्तान । सोमवार सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.3 रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एपिसेंटर अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से 100 किलोमीटर की दूरी पर था। इसकी गहराई 135 किलोमीटर थी। अभी तक किसी भी तरह की जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।



