Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑनलाइन रमी गेम में हारने के बाद इंसान बना हैवान- लड़के का अगवा, फिरोैती ओैर रकम न मिलने पर कर डाला बच्चे का बेरहमी से कतल

Spread the News

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ऑनलाइन रमी गेम में 8 लाख रुपये हार गया। इस रकम को चुकाने के लिए उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर 15 साल के लड़के का अपहरण कर लिया और उसके पिता से फिरौती मांगी। फिरौती न मिलने पर उन्होंने नाबालिग की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की सिम का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपयों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया। इस हत्या के बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर चला दिया।

मंदसौर जिले के गुराडिया प्रताप गांव का रहने वाला 15 साल का नाबालिग विजेश प्रजापत 8 फरवरी को सुवासरा स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकला। लेकिन, वह स्कूल नहीं पहुंचा। रास्ते में ईंट-भट्टे के मालिक मालिक शुभम प्रजापत और उसके चचेरे भाई अजय प्रजापत ने उसका अपहरण किया। उन्होंने भट्टे पर ही काम करने वाले विजेश के पिता बद्रीलाल को बेटे के अपहरण की सूचना दी और उससे 5 लाख रुपये फिरौती मांगी। यह सुनकर बद्रीलाल के होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक के पिता को दी ये जानकारी
बद्रीलाल ने पुलिस को बताया कि उसके ईंट-भट्टे के मालिक शुभम प्रजापत के फोन पर उसके बेटे के अपहरण की सूचना मिली है। अपहरणकर्ता कह रहे हैं कि 5 लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी हत्या कर देंगे। पुलिस ने पहले इस बात पर गौर नहीं किया, लेकिन जब विजेश शाम तक घर नहीं लौटा तो पुलिस हरकत में आई। लेकिन, इस बीच विजेश की हत्या हो गई थी। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव बोरे में भर लिया। उसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments