Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

ज़िमनी चुनाव की कैम्पेनिंग के दोैरान महसूस हुआ कि जनता का भरपूर समर्थन आम आदमी पार्टी के हक मेंःमहमूद अशरफ शाद

Spread the News

 आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों ने भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी,माफिया राज समेत कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाई

 

Svg%3E

ज़िमनी चुनाव में वोटरों के समर्थन को लेकर चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के सीनीयर नेता श्री महमूद अशरफ शाद व अन्य नेतागण

आदमपुर। जालंधर ज़िमनी चुनाव में वोटरों के समर्थन को पाने के लिए हर पार्टी ने जहां जनता के दरमियान पहुंच कर अपनी पार्टी की खूबियों से अवाम को अवगत कराया वहीं पार्टी की जीत पर उन्हें हर प्रकार से लाभ पहुंचाने की बात भी कही। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के सीनीयर नेता श्री महमूद अशरफ शाद ने कहा कि ज़िमनी चुनाव की कैम्पेनिंग के दोैरान यह महसूस हुआ कि जनता का भरपूर समर्थन आम आदमी पार्टी के हक में ही है। क्योंकि जहां लोग बिजली के बिलों से राहत की बात करते हुए नज़र आये वहीं उन्होंने संतुष्टी प्रकट की कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि अगर जिमनी चुनाव के दोैरान उनके उम्मीदवार जीत जाते हैं तो जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। क्योंकि जब से पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी है, लोगों ने भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी,माफिया राज समेत कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments