Home पंजाब अमृतसर उर्दू को विकसित करने संबंधी जी.एन.डी.यू उर्दू विभाग के सहायक प्रोफैसर डाॅक्टर...

उर्दू को विकसित करने संबंधी जी.एन.डी.यू उर्दू विभाग के सहायक प्रोफैसर डाॅक्टर रैहान हसन ने की ए डी जी पी से मुलाकात

Svg%3E
Spread the News

उर्दू विश्व स्तर पर समाज में सद्भावना को  विकसित करने का अदा करती है फर्ज़ः  ए डी जी पी फय्याज़ फारूकी

जालंधर/ अमृतसर। ( मज़हर आलम)  गुरू नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर उर्दू विभाग के सहायक प्रोफैसर डाॅक्टर रैहान हसन ने आज ए डी जी पी पंजाब एवं पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ( आई पी एस) फय्याज़ फारूकी से विशेष मुलाकात की, एवं पंजाब में उर्दू भाषा को विकसित करने के संबंध में विचार विमर्श किया। इस अवसर पर डाॅक्टर रैहान हसन ने अपनी लिखी हुई पुस्तक ” उर्दू शायरी में गुरू साहिबान की अज़मत” ए डी जी पी फय्याज़ फारूकी को पेश की। पंजाब टाइमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए  ए डी जी पी फय्याज़ फारूकी ने कहा कि उर्दू विश्व स्तह पर समाज में सद्भावना को विकसित करने के दायित्व को निभाती है।