अमृतसर, 30 अक्टूबर। अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जंडियाला गुरु में डबल मर्डर हुआ है। सड़क पर हुई गोलीबारी में कुलवंत सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ साजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक कुलवंत सिंह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिकारी है और अमृतपाल सिंह उर्फ साजन जेल से जमानत पर बाहर है। एसएसपी के मुताबिक गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। उनका कहना है कि हैप्पी जट नाम के शख्स और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
चश्मदीदों ने बताया कि आज जंडियाला गुरु में मजदूर संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही आये हुए लोग वापस जाने लगे, तभी दो लोग आये और उन्होंने फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।



