Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम संगठन पंजाब एवं मैसेंजर ऑफ पीस के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर डिप्टी कमिश्नर से की मुलाकात

Spread the News

जालंधर। मुस्लिम संगठन पंजाब और मैसेंजर ऑफ पीस का एक वफद नईम खान एडवोकेट और सलीम सुलतानी जी की अध्यक्षता में श्री विशेस सारंगल जी जालन्धर से मिला। जिसमे उन्होंने पंजाब में आपसी भाइचारे को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से पीस रिसर्च सेंटर के लिए जगह की मांग की। उन्होने कहा की देश के अंदर जो नफरत के हालात बने हुए है उसे प्यार, आपसी भाइचारे के ज़रिए ही खत्म किया जा सकता है। भारत की खूबसूरती भी तब ही है।

जब भारत में अलग अलग धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलके रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर साहब ने मुस्लिम संगठन पंजाब और मैसेंजर ऑफ पीस द्वारा पंजाब में अमन, आपसी भाइचारे मजबूत करने के लिए किए जाने वाले काम की तारीफ की और आश्वासन दिया की एडमिनिस्ट्रेशन इस मिशन में हमेशा अपना सहयोग देगा और सरकार से बात कर जल्द पीस रिसर्च सेंटर के लिए ज़मीन मुहैया करवाई जायेगी। इस मौके पर दविंदर कुमार, बलविंदर कुमार,चरण दास बाबा जी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments