मजदूरों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के हल को लेकर संस्था चेयरमैन सज्जाद आलम ने सोैंपा मागं पत्र
लुधियाना/ अलताबाड़ी। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मजदूरों के अधिकारों और उनके समस्याओं को लेकर माननीय इमरान प्रतापगढ़ी जी, सांसद व चेयरमैन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग को “हक की आवाज़” ट्रस्ट की ओर से एक मांगपत्र सौंपा गया। जिस में बहुत सारी मांगे रखी गईं। जिस में 1.किसी कारणवश किसी के साथ कोई हादसा हो जाता है या मृत्यू हो जाता है तो उस के शव को उनके परिवार तक भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।
2. जो प्रवासी मजदूर पंजाब में किसी अन्य राज्य से कार्य करने आते हैं यदि उनकी किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उनका शव उनके घर तक पहुंचाने का कार्य राज्य सरकार करे, क्योंकि कई बार उनका शव उनके घर तक नहीं पहुंच पाता है, क्योंकि यह आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं या मजदूर मालिकों या संबंधित प्रशासन अधिकारी को यह दिशा निर्देश दें कि मृत मजदूर का शव उनके राज्य व उनके परिवार तक पहुंचाएं।
3. कई बार प्रवासी मजदूरों के परिवार में कोई घटना हो जाती है या किसी कारण उन्हें अपने घर वापस लौटना पड़ता है ऐसे में मालिकों द्वारा प्रवासी मजदूरों की मजदूरी नहीं दी जाती है वह मना कर देते हैं और यह कह कर टाल देते हैं कि बाद में आ कर लेना। अब यदि व्यक्ति को आपदा प्रसिद्धि में अपने घर जाना पड़े तो ना उसके पास पैसे होते हैं और ना ही वह मजदूरी लेने वापस पंजाब आ पाता है, इसलिए कृपया आप निर्देशित करें कि किसी भी मजदूर की मजदूरी ना मर पाए उसे उसका मेहनत मजदूरी तत्काल उसके मालिक प्रदान करें।
4. यदि प्रवासी मजदूरों के साथ बर्बरता होती है ,मजदूरों की मजदूरी नहीं दी जाती है, मजदूरों का शोषण किया जाता है यदि उन्हें न्यूनतम मजदूरी से कम दिया जा रहा है या उनकी मृत्यु होने के बाद उनका शव उनके घर नहीं पहुंच पा रहा है तो ऐसी परिस्थिति के लिए मजदूर हेल्पलाइन नंबर जारी की जाए जिसमें सभी अधिकारी पुलिसकर्मी व सरकार के लोग जुड़े हैं जिससे कि तत्काल प्रवासी मजदूरों की मदद की जा सके।
इस मौके पर ई.मो असलम अलीग,संयोजक: ऑल इंडिया मुशायरा, प्रभारी:असम कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग,मिन्नत रहमानी अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग बिहार कांग्रेस, अबू सलमान मुखिया:कमलपुर, दिलीप मंडल मुखिया प्रतिनिधी नजरपुर, “हक की आवाज़ ट्रस्ट” के चेयरमैन सज्जाद आलम व अन्य मेहमान मौजूद रहे।



