Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

कॉलेज फेस्ट में दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ का उड़ा मज़ाक -पुराने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर की थी बात

Spread the News

मुम्बई , 10 नवंबर । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में शिरकत की थी। इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने शो के दौरान अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी और इस वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इस शो के बाद से दीपिका और रणवीर की ओपन मैरिज को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी।

अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉलेज फेस्ट में कुछ स्टूडेंट्स ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाया है। इस वीडियो में कुछ स्टूडेंट्स फैशन शो में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मैं दीवानी हो गई..’ पर रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब पीछे एक्ट्रेस के सभी एक्स बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें दिखाई जाने लगी, तो दीपिका के फैंस नाराज हो उठे।

दरअसल, इस वीडियो में दीपिका पादुकोण युवराज सिंह, एमएस धोनी, रणबीर कपूर और निहार पांड्या संग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सभी को कुछ समय के लिए डेट किया था। सोशल मडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के मजे लिए तो वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस के बचाव में उतरे भी नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो वाराणसी के बीएचयू कॉलेज का है। एक्ट्रेस का बचाव करते हुए उनके फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक फैन लिखते हैं, “ ये क्या है? लोग अपने काम से काम क्यों नहीं रख सकते?”. वहीं दूसरे फैन लिखते हैं, “ ये चीप और बकवास कंटेंट है”।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments