Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा से बड़ी खबर: चाचा-ताये के परिवारों में विवाद के बीच चलीं 36 गोलियां; 1 की मौत, 2 गंभीर

Spread the News

बठिंडा/भगता-भाई-का, 10 नवंबर | सुबह गांव कोठा गुरु में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गोलीबारी का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गुरशांत सिंह अपने पिता की बरसी मनाने के लिए गांव स्थित अपने घर आया था।

 

Svg%3E

इस दौरान उनके पड़ोसी स्वर्णजीत सिंह ने गोली चला दी, जिससे गुरशांत सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। उक्त व्यक्ति उसकी अटारी पर चढ़ गया और वहां से लगातार फायरिंग की। एक घायल घर में गिर गया। जब लोग पास आये तो उस व्यक्ति ने अटारी से फिर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्लब के सदस्य जुट गये। इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments