Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी द्वारा डी.सी.पी भंडाल को किया गया सम्मानित

Spread the News

अमृतसर। 7वीं बार अमृतसर के डी.सी.पी परमिंदर सिंह भंडाल को कोमेडेश्न अवॉर्ड मिलने पर आज आल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष माणिक अली, उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद और महासचिव मौलाना शाह आलम के नेतृत्व में विशेष तौर पर सम्मानित किया।Svg%3E

इस मौके पर माणिक अली और खुर्शीद अहमद ने कहा कि डी.सी.पी भंडाल पूरी ईमानदारी और लगन से अपनी ड्यूटी निभाते हैं और सभी धर्मों के लोगों से प्यार करते हैं और उन्हें न्याय दिलाते हैं। ऐसे पुलिस अधिकारी पर आज शहरवासियों को गर्व है।

इस अवसर पर डी.सी.पी भंडाल ने कहा कि पंजाब पुलिस सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरु की पवित्र नगरी में सेवा करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर भाजपा के महासचिव संजीव कुमार, सैकटरी दिलशाद आलम, जिला उपाध्यक्ष कासिम मलिक, ठेकेदार समीम अहमद, मोहम्मद यूनुस, अरुण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments