समाज इस्लाम को नहीं देखता बल्कि वह हमारे किरदार को देखता हैः शाही इमाम पंजाब उस्मान लुधियानवी
अल-अमीन एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रधान मंजूर आलम सलमानी ने वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर साहेब से की विभिन्न मुद्दों पर बातचीत
नाभा। मौलाना जुबेर अहमद इशाती साहेब द्वारा संचालित मदरसा जामिया अनवारूल उलूम मोहम्मदिया दलद्दी नाभा के मदरसे में हुए दस्तारबंदी प्रोग्राम में पहुंचे ख़ास मेहमान जनाब उस्मान रहमानी लुधियानवी साहेब शाही इमाम पंजाब ने कुरान ए पाक का हाफजा करने वाले हाफिज मुजफ्फर हुसैन, हाफिज मोहम्मद चांद, हाफिज मोहम्मद फारूक को दस्तार बांध कर सम्मानित किया वह उनको सर्टिफिकेट के साथ कुरान पाक की एक एक किताब भी भेंट दी गई।
प्रोग्राम में खिताब करते हुए मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब ने कुरान पाक की तिलावत के साथ साथ नमाज पढ़ने और कुरान पाक के किताब पर अमल करने और रोजा रखने के विषय पर बोलने के साथ साथ अपने किरदार को साफ सुथरा और खुद को एक अच्छा इंसान बनने के लिए कहा। उन्होंने हुजूरे पाक सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम साहेब की सुन्नतों पर चलकर अच्छा इंसान बनकर लोगो और समाज के बीच इस्लाम की तस्वीर पेश करने पर जोर दिया। क्योंकी समाज इस्लाम को नहीं देखता बल्कि वह समाज के सामने हमारा किरदार हमारा ही इस्लाम की तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा उन्होंने कहा इस्लाम धर्म सच्ची मोहब्बत वाला धर्म है वह अलग करना नहीं सिखाता बल्कि वह दो अलग-अलग लोगों को मोहब्बत से जोड़ना सिखाता है।
प्रोग्राम में मुफ्ती आजम मुस्ताक आमिल अहमद शोएब कासमी साहब, मुफ्ती ए आजम पंजाब मुफ्ती इरतकाऊल हसन साहब, मुफ्ती कमरुद्दीन साहब, मुफ्ती अबरार साहेब, मुफ्ती सादिक साहब, मुफ्ती मोहम्मद नजीर साहब, मुफ्ती मोहम्मद यूसुफ साहब, मौलाना फुरकान फारुक साहब, मुफ्ती सलमान साहब, मौलाना रहमतुल्लाह साहेब ने अपने बयान पेश किए।
प्रोग्राम के बीच मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब से अल-अमीन एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रधान जनाब मंजूर आलम सलमानी व चेयरमैन जनाब जावेद अफजल एडवोकेट द्वारा नाभा के मुस्लिम समुदाय के शिक्षा, वक्फ इस्लामिया स्कूल एवं मस्जिद के मसलों पर विस्तार पूर्वक बात हुई। उन्होने वक्फबोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर साहेब से मिलकर नाभा के मसलों को हल कराने का आश्वासन दिया।
प्रोग्राम में जनाब लाभ खान, प्रधान ईदगाह, जनाब रमजान खान, प्रधान मदरसा सत्तार खान ककराला, याकूब खान छींटावाला, मास्टर गुलजार नाभा, अल्फाज खान नाभा, इकबाल खान एसडीओ पीडब्ल्यूडी नाभा, अमरजीत सिंह दलद्दी, जाग सिंह दलद्दी के अलावा हजारों पुरुष और महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। मदरसे की तरफ से सभी मेहमानों के लिए चाय पानी और दोपहर के खाने का इंतजाम किया गया था।



