Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कुकर की सीटी के साथ बाहर आ जाती है दाल? तो अपनाए ये तरीका , परेशानी होगी दूर

Spread the News

नई दिल्ली। प्रेशर कुकर का इस्‍तेमाल किचन के काम को काफी आसान बना देता है। इसकी मदद से बड़ी आसानी से हम खाना पका सकते हैं और वो भी बड़े ही कम समय में। लेकिन कई बार प्रेशर कुकर में दाल बनाना चुनौतियों से भरा बन जाता है।

दरअसल, कई बार जब हम घर पर पीली दाल बनाने के लिए इसे धोकर प्रेशर कुकर में डालते हैं तो सीटी लगते ही दाल का पानी कुकर के बाहर आ जाता है और लिड को गंदा कर देता है। इसकी वजह से आसपास की दीवारों पर भी छींटें पड़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप दाल पकाते वक्‍त प्रेशर कुकर की इस समस्‍या को दूर करना चाहते हैं तो कुछ टिप्‍स की मदद से ऐसा होने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

कुकर से पानी बाहर आने की समस्‍या को इस तरह करें दूर

पानी करें चेक
अगर आप प्रेशर कुकर में अधिक मात्रा में पानी डाल देते हैं तो प्रेशर लगते ही सीटी के साथ पानी बाहर आने लगेगा।  इसलिए कुकिंग के वक्‍त इसमें अधिक पानी देने से बचें। बेहतर होगा कि पकने के बाद आप दाल में गर्म पानी मिला लें।

आंच तेज ना करें
अगर आप छोटे प्रेशर कुकर को अधिक तेज आंच पर रखेंगे तो अत्‍यधिक हीट की वजह से पानी सीटी के बाहर आने लगेगा। इसलिए अगर आप दाल बनाएं तो कम या मध्‍यम आंच पर ही कुकर रखें। छोटे प्रेशर कुकर को छोट बर्नर पर ही रखें।

भीगे दाल का प्रयोग
अगर आप दाल को पकाने से आधा घंटा पहले इसे पानी में भिगो दें तो इसे पकने में आसानी होगी और प्रेशर कुकर के बाहर पानी भी नहीं आएगा।

प्रेशर पहले ना निकाले
अगर आप प्रेशर रहते हुए ही दाल को चेक करने के लिए चम्‍मच की मदद से सीटी निकालने का प्रयास करेंगे तो प्रेशर रिलीज करने के साथ ही दाल का पानी भी बाहर आ सकता है। ऐसा ना करें।

टीशू पेपर का इस्‍तेमाल
अगर आपके कुकर से पानी बाहर आता है और आप इसे फैलने से बचाना चाहते हैं तो लिड पर सीटी के चारों तरफ एक दो इंच की दूरी बनाते हुए गीला टीशू या तौलिया लपेट दें। इस तरह पानी चारों तरफ फैलेगा नहीं। आप किचन टीशू को सीटी लगाने से पहले सीटी वाली जगह पर बिछा दें और फिर सीटी लगा दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments