Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

SBI सर्विस सेंटर में घुसे 3 नकाबपोश- गन पॉइंट पर छीन ले गए डेढ़ लाख, CCTV कैमरे में कैद हो गये लुटेरे

Spread the News

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदसपुर जिले के गांव भट्टियां में स्थित SBI सेवा केंद्र से गन पॉइंट पर डेढ़ लाख लूटे गए हैं। 3 नकाबपोश लुटेरों ने वारदात अंजाम दी। आरोपी सेंटर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गए, जिसकी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश अग्निहोत्री पुत्र मनोहर लाल निवासी गहोत भट्टी स्टेट बैंक के पास मनी ट्रांसफर सर्विस सेंटर पर काम करता है। वह अपने बेटे के साथ दुकान पर थे। इस दौरान 3 नकाबपोश युवक उसकी दुकान में आए। अंदर आते ही उन्होंने राजेश कुमार और उनके बेटे पर पिस्तौल तान दी।

वारदात के वक्त 3 लोग भी दुकान में थे
राजेश के अनुसार, उन्होंने पिस्तौल के बट से हमला भी किया और नकदी मांगने लगे। पलक झपकते ही उन्होंनें गल्ले से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए और मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। DSP राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

DSP राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए हैं। वारदात के वक्त 3 और लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। उनके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। CCTV फुटेज में आरोपी गन तानते नजर आए हैं। उन्होंने फेस कवर किया हुआ है, लेकिन उनकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments