बठिंडा पुलिस कमिश्नर ने भरपूर कार्यवाही का दिया आशवासनः मुहम्मद अशरफ खान
बठिंडा । जिला बठिंडा में 19 मार्च 2023 को मस्जिद -ए-फैज़ के नींव पत्थर एवं सरब धर्म सांझ को लेकर एक भव्य समागम का आयोजन किया जारहा है जिस को लेकर अलग-अलग जगहों पर उस समागम से संबंधित पोस्टर चिपकाये गये थे । परंतु कुछ शरारती तत्वों द्वारा समागम के समाप्त होने से पहले ही उन पोस्टरों को खराब करने एवं उन पर दूसरे पोस्टर चिपका दिये गये,जिसे लेकर मुहम्मद अशरफ खान उपाध्यक्ष, बड़ी जामा मस्जिद आयोजक समिति (रजि.) बठिंडा ओैर उनके साथियोँ जिस में सुरेश चौहान (एमसी), भगवान दास भारती जी, सुखदेव बाहिया, राजिंदर सिंह ( पत्रकार) मुहम्मद हुसैन, मुहम्मद नसरुद्दीन , अब्दुल गफूर , मुहम्मद शमीम, उस्मान और और भी कई सज्जन और मित्र शामिल थे, पुलिस कमिश्नर साहब राहुल जी से मिले। ओैर उन्हें पूरे मामले की जानकारी से अवगत कराया। मामले को गोैर से सुनने के बाद उन्होंने यकीन दिलाया कि वह जल्द ही इस से संबंधित कार्यवाही करेंगे। ओैर होने वाले प्रोग्राम में किसी प्रकार की कोइ रुकावट नहीं आने दी जायेगी।



