Friday, September 25, 2026
No menu items!
Google search engine

AAP पंजाब के बाघा पुराना विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने कनाडा की लड़की से की सगाई ,लड़की ने कनाडा की पीआर छोड़कर पंजाब की सेवा करने का किया वादा …

Spread the News

मोगा। आम आदमी पार्टी पंजाब के एक और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। देर रात बाघा पुराना विधायक सुखानंद की सगाई हो गई। उन्होंने एक एनआरआई कनेडियन  से सगाई की है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मीत हेयर और पंजाबी गायक अमृत मान भी उन्हें विशेष रूप से बधाई देने पहुंचे।

एनआरआई परिवार की राजवीर कौर को विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने पहनाई अंगूठी राजवीर मूल रूप से कनाडा की नागरिक हैं लेकिन उन्होंने विधायक सुखानंद को अंगूठी पहनाकर पंजाब की सेवा करने का वादा किया है। राजवीर कौर ने कनाडा की पीआर छोड़कर पंजाब की सेवा के लिए यहां आने का वादा किया है।

विधायक सुखानंद की राजवीर कौर से सगाई हो गई है। जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी के बाद यह पांचवें आप नेता हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीएम मान की शादी के बाद विधायक नरिंदर कौर भारज, विधायक रणवीर सिंह भुल्लर और विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवाना विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजवीर कौर कनाडा की रहने वाली हैं, लेकिन उनका संबंध संत बाबा रेशम सिंह (चक पंछी वाले) के परिवार से है। वह उनकी पोती है।

बता दें कि बाघापुराना से आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद जीत प्राप्त की हैं। 2022 के चुनाव में उन्हें 67143 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर अकाली दल के तीर्थ सिंह रहे, जिन्हें 33384 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार को 18003 वोट मिले।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments