Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

विवादों में घिरे मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला

Spread the News

पंजाब डेस्कः विवादों में घिरे सूफी गायक मास्टर सलीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि बताया जा रहा है हाल ही में उनके द्वारा नकोदर में माता चिंतपूर्णी को लेकर दिए बयान को लेकर शिकायत दर्ज हो गई है। बेशक मास्टर सलीम ने अपने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है, लेकिन फिलहाल मंदिर के पुजारियों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही मास्टर सलीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि मास्टर सलीम ने नकोदर में कहा,” मैं चिंतपूर्णी गया, माता रानी के दर्शन किए, पुजारी जी ने अच्छी तरीके से दर्शन कराए। इसके बाद मुझे कहते आरती ले लो, फिर मैंने आरती ली। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा कि आईए बैठते हैं, फिर उन्होंने कहा कि यह तो हो गई मां की बात, मां ने तुम्हें आर्शीवाद दे दिया, अब सुनाओ मेरे पिऊ दा कि हाल है, कहंदे बाबा मुराद शाह सरकार, बाबा गुलाम शाह सरकार दा की हाल है।” इस बयान के बाद लोगों का भीर विरोध देखने को मिला, जिसके बाद इंस्ट्राग्राम पर एक लाइव वीडियो पोस्ट करते हुए मासटर सलीम द्वारा माफी मांगी गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments