Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सीएम मान का बड़ा बयान: हर घर में लगेगा मीटर, कॉलोनी वैध हो या नहीं, कोई भी घर नहीं रहेगा बिजली से वंचित

Spread the News

चंडीगढ़/लुधियाना, 30 दिसंबर | सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि हर घर में मीटर लगेगा। कॉलोनी वैध है या अवैध। घर चाहे 20 फीट का हो या 50 फीट का कोई भी घर दीपक जलाकर नहीं रहेगा, न ही बच्चे लालटेन जलाकर पढ़ेंगे। हर घर तक बिजली पहुंचायी जायेगी।

कल पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बयान दिया था कि केंद्र ने 26 जनवरी को पंजाब की झांकी नहीं लगाई क्योंकि झांकी पर केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर थी। इस पर सीएम मान ने सुनील जाखड़ को चुनौती दी है कि वह सबूत पेश करें कि झांकी पर हमारी तस्वीर थी, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

उन्होंने कहा था कि जाखड़ साहब हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। वे अभी तक पूरी तरह झूठ बोलना नहीं जानते। उन्होंने कहा कि मुझे जाखड़ साहब से सहानुभूति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रम में 9 बार पंजाब की झांकी नहीं रखी गई तो उस समय जाखड़ साहब ने विरोध क्यों नहीं किया। सीएम मान ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों से भी बड़े हो गए हैं। जिसे वे पंजाब की झांकी में शामिल नहीं करना चाहते।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments