Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

दोषी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत हो मुकदमा दर्ज – मुस्लिम संगठन पंजाब

Spread the News

जालंधर, 30 दिसंबर |  मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट की अगवाई में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने पुलिस कमिश्नर जालंधर को एक दरखास्त दी। श्री खाने ने बताया कि कल जो कीमती भगत की आईडी से मस्जिद के नाम से गलत शब्दावली की एक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। जिस कारण मुस्लिम भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और पूरे मुस्लिम भाईचारे में गुस्से का माहौल पैदा हुआ।

जिसकी एक दरखास्त कल थाना डिवीजन नंबर 5 को श्री आजाद जी वा हाफिज इकराम साहब की तरफ से दी गई थी। जिसमे दोषी के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की गई थी पर उस दरखास्त पर थाना प्रभारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए एक नई दरखास्त दोषी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी गई है और तुरंत मुकदम्मा दर्ज करने की मांग की गई ।

मौके पर एडवोकेट सुल्तान ने कहा कि इस तरीके की हरकत करके शरारती तत्वों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करना चाहते है। पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। इस मौके पर सैयद अली, गोरा, दानिश सलमानी, वसीम, फैजुद्दीन, नफीस अहमद, अनवर अहमद, हकीम साहब, गुल हसन, सरदार अहमद, शहजाद अहमद,अरशद अहमद , मोहम्मद सिकंदर ,मुफ्ती सैफुल्ला , मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद हसन, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद अहमद , मोहम्मद मुर्तुजा आदि बड़ी गिनती में मुस्लिम भाईचारे के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments