Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोजपुर से खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का करीबी गिरफ्तार-(NIA) की टीम की जारी है छापेमारी

Spread the News

बठिंडा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह 5 बजे पंजाब में 30 जगहों पर रेड की है। NIA की टीमें बठिंडा, लुधियाना, फिरोजपुर और पटियाला में जांच कर रही हैं। इस रेड को खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टर्स के गठजोड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर-आतंकियों के इशारे पर पंजाब में वारदात करने के साथ फंडिंग तक शामिल है। हालांकि NIA की तरफ से अभी इसको लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

फिरोजपुर में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के साथी जोरा सिंह को पकड़ा गया है। वह कई सालों से डल्ला के साथ टच में था। NIA को मच्छी मंडी स्थित घर से सर्च के दौरान पकड़ा गया है। उसके मोबाइल में अर्श डल्ला से चैटिंग मिली है। वह हथियारों की तस्करी करता है।

बठिंडा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे NIA की 2 टीम रामपुरा और मोड़ मंडी में पहुंची। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम सर्च कर रही है। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांछित आरोपी है। वहीं एक टीम हैरी मौड़ के घर पहुंची है। हैरी भी कई मामलों में नामजद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments