Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार

Spread the News

जालंधर , 21 दिसम्बर । सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल जालंधर में विद्यार्थियों ने धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया। इस की शुरुआत प्रार्थना गीत से की गई। इस समारोह के मुख्य़ मेहमान  एस.एच.ओ.भरत मसीह तथा गेस्ट आफ ऑनर एडवोकेट एन्जलीना बराड़ ने क्रिसमस का संदेश दिया। केेक भी काटा गया। स्कूल के प्रिंसिपल रेवरेंड सिस्टर जेन जोस की अगुवाई मे क्रिसमस का त्योहार स्कूल के ऑडिटोरियम में मनाया गया ।

पूरे स्कूल को बहुत अच्छे से सजाया गया। क्रिसमस प्ले और डांस भी हुआ। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी ने भी क्रिसमस का संदेश दिया और सभी को इस उपलक्ष्य में बधाई दी। स्कूल के विद्यार्थियों ने शेयरिंग और केयरिंग के साथ इस त्यौहार को मनाया। अध्यापकों ने भी इस त्यौहार को बड़े उत्साह पूर्वक मनाया। गेम्स खिलाए गए और सभी ने इसका आनंद उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments