जालंधर, 23 दिसंबर । जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना लगभग तय है। आज यानी सोमवार को एक कांग्रेस, एक बीजेपी और ‘आप’ से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लखोत्रा ने झाड़ू थाम लिया है। अब आप के पास 43 पार्षद हैं, जिसके चलते उनका मेयर बनना लगभग तय है।
कल यानी रविवार देर रात एक कांग्रेसी और एक निर्दलीय पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आज मंत्री महेंद्र भगत ने कहा कि वार्ड नं. 47 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाली मनमीत कौर, वार्ड नं. 63 से भाजपा प्रत्याशी सुलेख एवं वार्ड नं. 46 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले तरसेम लखोत्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।



