मोगा। पंजाब में नशे का खतरा कम होने की बजाय दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोगा जिले से सामने आया है। यहां भलुर गांव में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की चिट्टे से मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ फौजी पुत्र जोरा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक दो भाई थे। एक साल पहले बड़े भाई की भी चिट्टे से मौत हो गई, जबकि मनप्रीत सिंह फौजी भी उसी रास्ते पर चले और अपनी जान गंवा बैठा।



