चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बीजेपी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित विरोधी पार्टी है।
चन्नी ने बीजेपी द्वारा सुनील जाखड़ को पंजाब अध्यक्ष नियुक्त करने की कड़ी निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे दलित समुदाय से मुख्यमंत्री रह चुके चन्नी ने कहा कि सुनील जाखड़ ने दलितों को पैरों की जूती बताया था। अब उन्हीं जाखड़ को पंजाब अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने अपना दलित विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।



