चंडीगढ़। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी और चंडीगढ़ की वर्तमान एसएसपी कंवरदीप कौर को ‘एक्सीलेंस इन इनेस्टीगेशन’ (सर्वश्रेष्ठ जांच) के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सीबीआई समेत विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के 140 जूनियर और सीनियर अधिकारियों को सम्मान देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में पंजाब से आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर और डीएसपी दलबीर का नाम शामिल किया गया है।
कंवरदीप कौर को 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को 11 माह के भीतर फांसी की सजा दिलाने और डीएसपी दलबीर सिंह को मोगा में बेअदबी मामले में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए चयनित किया गया है। ये दुष्कर्म मामला मार्च 2021 का है, तब कंवरदीप कपूरथला की एसएसपी थीं।



