अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब में गर्मी आगे बढ़ती जा रही है। इसका असर सीधे तौर पर फसलों पर भी पड़ने वाला है। तेज बारिश व 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं मौसम विभाग ने आज तो धूप खिलने की बात कही है, लेकिन अगले दो दिन फिर बारिश तंग करेगी।
मौसम विभाग द्वारा सुबह जारी किए गए तापमान के अनुसार रविवार न्यूनतम तापमान में बीते दिन से 1 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश रही। पंजाब के होशियारपुर में 14.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, अमृतसर में 2.8 एमएम, लुधियाना में 7.8 एमएम और जालंधर में 7.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, सुबह का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री गुरदासपुर में रिकॉर्ड किया गया और बारिश 5.8 एमएम दर्ज की गई।
आज खिलेगी धूप, लेकिन दो दिन फिर बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी वॉर्निंग के अनुसार रविवार बारिश से राहत मिलने वाली है। आज अच्छी धूप खिलेगी, लेकिन सोमवार से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बारिश के साथ-साथ 30 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मंगलवार भी पंजाब में बारिश के आसार बने हुए हैं।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गर्मी की डिले
पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गर्मी में डिले हो रहा है। जब भी गर्मी बढ़ने लगती है, बारिश से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाती है। यह बारिश पंजाब में जनवरी व फरवरी में देखने को मिलती है। तब यह फसलों के लिए भी अच्छी मानी जाती है, लेकिन अब पैदा हुए हालातों से पंजाब की पैदावार में काफी गिरावट का अनुमान है।



