Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

नवजोत सिद्धू की रिहाई पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन अब्दुल नूर ने किया खुशी का इजहार

Spread the News

सिद्धू केआने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया हैः नूर

अमृतसर।   कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन अब्दुल नूर ने पटियाला जेल से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर खुशी का इजहार करते हुए पंजाब टाइमज न्यूज़ से कहा कि बेशक नवजोत सिद्धू कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं। और उनकी बेदाग छवी आम लोगों को पसंद आती है।सिद्दू का बोलने का अंदाज भी लोगों को आकर्षित करता है। नूर ने कहा कि सिद्धू की जेल से रिहाई के बाद अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है और आने वाले दिनों में पार्टी और मजबूती के साथ काम करेगी।

नूर ने कहा कि कांग्रेस के तमाम बड़े लीडरों को आपसी मतभेदों को भुलाकर अब एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। नूर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा तभी पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर सकती है। नूर ने कहा कि जिस तरह से श्री राहुल गांधी ने बड़ी बेबाकी के साथ मोदी सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं और अडानी मामले को जोरदार तरीके से उठाया है उससे मोदी सरकार की नींद हराम हो गई है। लोग मोदी सरकार की करनी और कथनी सेअच्छी तरह वाकिफ हो गए हैं। इस मौके पर डा मोती रहमान, मुआज, मोैलाना जव्वाद, रईस अहमद, शावेज, हयात आदि मोजूदथे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments