चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज वन कॉम्प्लेक्स, मोहाली में आयोजित एक समारोह में बाल अधिकार आयोग का लोगो जारी किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाल अधिकार आयोग पंजाब में बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के सुचारू कार्यान्वयन के लिए एक सहायक प्रणाली के रूप में कार्य करता है। लोगो में पंजाब का एक भौतिक मानचित्र, चार बच्चों के चित्रों के साथ एक घुमावदार गोला (चाप) है। जो बच्चों के लिए अधिकार, उम्मीद, विश्वास और सहायता का प्रतीक है।
डॉ बलजीत कौर ने विश्वास व्यक्त किया कि लोगो आयोग के मिशन के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में काम करेगा और हमारे समाज में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा।




