Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

खाना समय पर ना मिलने पर क्रोधित पति ने पत्नी का सर फोड़ कर उतारा मौत के घाट

Spread the News

बांसवाड़ा/राजस्थान। आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले के पाटन इलाके में एक व्यक्ति ने महज़ खाने की मामूली बात पर अपनी पत्नी का सिर फोड़कर उसकी हत्या कर डाली। इस हत्या के दौरान उसके तीन बच्चे वहां मौजूद थे। वे पिता का रौद्र रूप देखकर डर गए और कुछ नहीं कर पाए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

थानाधिकारी कांतिलाल ने बताया कि वारदात वरसाला पंचायत के करमदी गांव में रविवार दोपहर में हुई। वहां मजदूरी कर घर लौटे बदरू राणा (45) ने पत्नी तोला को खाना देने को कहा। जवाब में तोला ने कहा कि अभी नहीं बना है। बनाकर लाती हूँ। इस पर बदरू भड़क गया। उसने घर के आंगन में पड़ा बड़ा पत्थर तोला के सिर पर दे मारा। इससे तोला लहूलुहान होकर वहीं खत्म हो गई।

वारदात के दौरान उसके तीन बच्चे वहां मौजूद थे। दो बाहर गए हुए थे। घर में मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर कुशलगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के 16 वर्षीय बड़े बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने बदरू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव वालों ने बताया कि आरोपी बदरू राणा दिमागी रूप से भी कुछ कमजोर है। वह बात-बात पर झगड़ा करता है। उसे हर 15-20 दिन में दौरा पड़ता है। वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। आरोपी बदरू राणा के परिवार में पत्नी की मौत हो गई है। आरोपी के 5 बच्चे अकेले रह गए है।

मृतका का मायका मध्य प्रदेश में है। उसके बच्चे अभी नासमझ हैं। वहीं पति पर हत्या का आरोप था। इस वजह पोस्टमार्टम में देरी हुई। ऐसे में पुलिस ने तोला के पीहर वालों को सूचना दी। तोला के पीहर वालों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments