Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी कराकर स्वीडन ने पूरी दुनिया में अपने देश की घटयापनी का सबुत दिया हैः मुस्लिम समाज

Spread the News

जालंधर।  स्वीडन में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी को लेकर मुस्लिम समाज में बहुत रोष है। इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अकबर अली, प्रधान रहमत अली, मोहम्मद मुख्तार सूफी जी, मौलाना मूसा रजा, इरफान खान, मोहम्मद निजामुद्दीन ,हाजी हसनदिन, मोहम्मद फारुख आरिफ ,परवेज आदि ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पवित्र कुरान मजीद का पूरी दुनिया में हर देश एहतराम करता है पर स्वीडन ने ऐसी घटिया हरकत अपनी देख रेख में करा के अपनी देश के घटियापनी का सबूत दिया है।

रब के मुकद्दस कलाम पाक की बेअदबी करके स्वीडन यह न समझे कि वह खुश रह पाएगा क्योंकि कुरान शरीफ की जिम्मेदारी खुद रब ने ली है, और रब की लाठी में आवाज नहीं होती है ये पूरी दुनिया जानती है।  साथ ही साथ मुस्लिम समाज ने सभी धर्मों के लोगों से अपील करी की स्वीडन की सभी कंपनियों का बहिष्कार करें ताकि भविष्य में कोई भी मुल्क किसी के भी धर्म के पवित्र ग्रंथ के साथ इस तरह की बेअदबी ना कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments