करतारपुर/ जालंधर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा बी कॉम सेमेस्टर 6 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जालंधर निवासी इकरार अहमद की सुपुत्री अजरा अहमद द्वारा 1699/2100 अंक प्राप्त कर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में 14 वा स्थान और अपने कॉलेज हंसराज महिला महाविद्यालय , जालंधर में छठा स्थान प्राप्त किया गया। होनहार छात्र अजरा सिद्दीकी द्वारा मेरिट सूची में आने पर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
अजरा सिद्दीकी की इस उपलब्धि पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के अख्तर सलमानी ने अजरा सिद्दीकी को सम्मानित किया और उनके संपूर्ण परिवार को बेटी की इस उपलब्धि पर तहे दिल से मुबारकबाद दी । अजरा सिद्दीकी ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित12वीं बोर्ड की परीक्षा में भी मेरिट सूची में स्थान हासिल किया था। अख्तर सलमानी ने अजरा के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा बेटी का असली गहना है । इस मौके पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी, अफजाल अहमद टेलर, हाफिज इकरार अहमद, अजरा सिद्दीकी मौजूद रहे।



