चंडीगढ़, 23 जनवरी। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) प्रमुख और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी है। वीडियो जारी कर पन्नू ने कहा कि जो उलटा चला उसका वही हाल होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के साथ हुआ था।
पन्नू ने आगे कहा कि उन्होंने फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम पर खालिस्तानी नारे लिखे हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भगवंत मान यहां झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवाओं को कमर पर बम नहीं बांधना चाहिए और हाथों में तिरंगा नहीं पकड़ना चाहिए। उनको सिर्फ खालिस्तान का झंडा पकड़ना चाहिए। अब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार सत्ता में आ गई है। सरकारें बदलने से बहुत कुछ बदल जाता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।
पंजाब-हरियाणा सीमा पर बैठे पंजाब के युवाओं और किसानों को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर जैसे जिलों के डीसी कार्यालयों पर खालिस्तान के झंडे फहराने चाहिए ताकि पंजाब का संदेश सीधे नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक पहुंच सके। कनाडा में वाशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, टोरंटो, ओटावा, वैंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दूतावासों में खालिस्तान के झंडे फहराए जाएंगे।
ऐसा करने से स्थानीय सरकारों, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह संदेश जाएगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति में बहुत बड़ा अंतर है।



