जयपुर, 6 दिसम्बर | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में नया अपडेट सामने आया है। सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से नागौर के मकराना का रहने वाला है, जबकि हरियाणा के महिंदरगढ़ के रहने वाले नितिन फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इससे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसओजी और सीआईडी की टीमें भी बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। छुट्टी पर चल रहे एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को भी जयपुर बुलाया गया है। पुलिस टीम ने जयपुर और बीकानेर की जेलों में बंद रोहित के साथियों से भी पूछताछ की।
आज राज्यव्यापी बंद का ऐलान
यहां हत्याओं के विरोध में राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में आज जयपुर समेत कई शहरों में बाजार बंद रहेंगे. जयपुर में सभी व्यापारिक संगठनों ने आज बंद का ऐलान किया है। जयपुर के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, राजसमंद में बंद का ऐलान किया गया है।



