लुधियाना, 6 दिसंबर | लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जिम कोच पर फायरिंग की घटना हुई है।
जिम कोच जिम बंद करके अपनी कार से घर जा रहे थे तभी बाइकर्स ने उनकी कार रोकी और उन पर फायरिंग कर दी। जिम मालिक को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल की पहचान मंदीप नगर निवासी कुलदीप सिंह कोहली के रूप में हुई है। कुलदीप ने बताया कि गिल नहर के पास उसका जिम है। रात 10 बजे वह जिम बंद कर वापस आ रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। कुलदीप ने बताया कि हमलावरों ने 5-6 गोलियां मारीं। एक गोली उसके पैर में लगी। कुलदीप ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है।



