Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

घर के बाहर से लापता हुए 9वीं कक्षा के छात्र का शव तालाब से मिला

Spread the News

हरियाणा। अंबाला जिले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 14 वर्षीय छात्र का शव शनिवार सुबह एक तालाब में मिला। मृतक की पहचान शौर्य उर्फ ​​नूनी पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दिए बयान में बिहटा गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसका बड़ा लड़का शौर्य उर्फ ​​नौनी (14) शुक्रवार की शाम चार बजे घर से खेलने गया था। शाम 7 बजे तक जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। साहा थाना की पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक शौर्य उर्फ ​​नौनी 9वीं कक्षा में पढ़ता था। शौर्य की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। साहा थाना पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

साहा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments