Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के अर्शदीप सिंह ने जीते दो स्वर्ण पदक

Spread the News

जालंधर। 23वीं रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2023 आज के दूसरे दिन, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में सब-जूनियर और जूनियर सीनियर और मास्टर ग्रुप प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसका उद्घाटन पंजाब स्टेट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एम एस छतवाल (आईएएस) ने किया। इस मौके पर जालंधर एसोसिएशन की अध्यक्ष डाॅ. रश्मि विज और अजय चोपड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

परिणाम इस प्रकार रहे
11-14 आयु वर्ग में 500+D मी. व 1000 मीटर रेस क्वाड ब्वॉयज में प्रथम स्थान प्रगुण जैन एपीजे स्कूल ने और इनलाइन ब्वॉयज ग्रुप में अमरवीर सिंह, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

11-14 लैप-1 रोड क्वाड बॉयज में प्रथम स्थान सुहास, सेठ हुक्म चंद स्कूल ने जीता और रोड रेस 100 मीटर इनलाइन बॉयज में तेजसवीर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा।

11-14 रेस 500+Dमी. क्वाड गर्ल्स में प्रथम स्थान दिव्या, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल ने जीता तथा इनलाइन गर्ल्स में आकृति इनोसेंट हार्ट स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दौड़ 1000 मी क्वाड गर्ल्स में अवरीन कौर सेंट जोसेफ स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया और इनलाइन में जैसमीन कौर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पहले स्थान पर रही।

14-17रेस-500+Dमी.लड़कों में अर्शदीप सिंह पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम और
इनलाइन में भव्या ठाकुर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला।

14-17 आयु वर्ग की 1000 मीटर क्वाड लड़कों की दौड़ में हारदी अरोड़ा सेठ हुकुम चंद स्कूल ने पहला और गौतम तलवार ने दूसरा स्थान हासिल किया।

14-17 आयु वर्ग में 500+Dमी.लड़कियों में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की शाहीन अरोड़ा ने पहला स्थान हासिल किया।

इनलाइन में हरगुण हुंदल इनोसेंट हार्ट स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। दौड़ 1000 मी क्वाड गर्ल्स में अंशुल पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान और इन-लाइन रोड रेस में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

17-30 आयु वर्ग के क्वाड लड़कों में 500+Dमी. स्टार रोलर अकादमी सबसे पहले और दिलकश यादव दूसरे स्थान पर रहे।

क्वाड में लड़कियों के वर्ग में कैंब्रिज इंटरनेशनल फाउंडेशन स्कूल की उविया अरोड़ा प्रथम और डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर की अंकिता राज प्रथम स्थान पर रहीं।

अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिलबाग सिंह काहलों, परमजीत, मनीष कुमार, बख्शीश सिंह, बलराम ,हरप्रीत सिंह और सर्वेश ओबेरॉय, सभी स्केटिंग कोच उपस्थित थे। सुरिंदर सिंह ने मंच प्रबंधन का कार्यभार संभाला। अंत में भांगड़ा भी पेश किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments