मनाली। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ के पानी में बही एक बस मिली है। इस बस से 3 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। ये शव एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश के दौरान मनाली में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे और कई घर और दुकानें पानी में बह गए थे। इसी तरह चंडीगढ़ से यात्रियों को लेकर मनाली जा रही पीआरटीसी बस भी लापता हो गई थी। संगरूर निवासी पीआरटीसी बस चालक का शव तो मिल गया, लेकिन अन्य के बारे में कुछ पता नहीं चला।



