Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

2 पड़ोसियों में खूनी झड़प, ईंटें मारकर बुजुर्ग को उतारा मोैत के घाट- आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के गांव धनांसू में देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हुई। इस दौरान एक बुजुर्ग के सिर में ईंटें मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक दीवार की मरम्मत को लेकर मामूली बहसबाजी हुई, लेकिन पुरानी रंजिश के कारण बात हाथापाई तक पहुंच गई। मृतक के बेटे जसवंत ने कहा कि उसके पड़ोसी चिट्‌टा और नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, जिन्हें पिता रोकते थे। उसी रंजिश के कारण उसके पिता को मौत के घाट उतारा गया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है।

दीवार का मलबा घर से गिर रहा था
मृतक के बेटे जसवंत सिंह ने कहा कि उनके पड़ोसी दीवार की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन दीवार का मलबा उनके घर में गिर रहा था। जब पिता उनके घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। DCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments