Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर : घरेलू कलेश से परेशान युवक ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

Spread the News

जालंधर। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जालंधर हाइट्स-2 के एक फ्लैट की 11वीं मंजिल से आज एक युवक ने छलांग लगा दी। इसी दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह फ्लैट में रह रही अपनी पत्नी को लेने आया था।

Svg%3E

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की 4 माह पूर्व शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेने आया था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत घरेलू विवाद के चलते हुई है। उक्त व्यक्ति के पास अमेरिकी नागरिकता है। इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments