Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

BIG NEWS! गुरपतवंत पन्नू ने CM मान को फिर दी धमकी, कहा- जो पोस्टर लगा सकते हैं वे हथियार भी उठा सकते हैं..

Spread the News

चंडीगढ़, 15 फरवरी | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी गई है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। आतंकी पन्नू ने एक बार फिर देश के खिलाफ जहर उगला है।

प्रतिबंधित संगठन सिक्ख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के जालंधर शहर के नकोदर में खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर नकोदर में एक नहीं बल्कि चार जगहों पर लगाए गए हैं। स्टेट पब्लिक स्कूल, गुरु नानक नेशनल कॉलेज, डाॅ. अंबेडकर चौक, नकोदर और आदर्श कॉलोनी नकोदर में खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इसके साथ ही आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी भी दी है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि जालंधर के नकोदर में 4 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। लंबे समय बाद इस आतंकी संगठन ने पोस्टरों का इस्तेमाल किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने 4 जगहों पर पोस्टर लगाए हैं।

वीडियो में पन्नू ने कहा कि ये खालिस्तानी पोस्टर पंजाब में तब लाए गए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे।

पन्नू ने इस वीडियो में सीएम भगवंत मान को धमकी भी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि उसके राजनीतिक सफर के अंत की शुरुआत गांव सतोज से हुई है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को याद करना चाहिए। जो लोग खालिस्तान के पोस्टर लगा सकते हैं वे हथियार भी रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments