चंडीगढ़, 4 फरवरी | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई की गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोवा पुलिस ने उनका शव उनके घर से बरामद किया है। मृतक की पहचान नरोत्तम ढिल्लन के रूप में हुई है।
मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने मुंबई हवाई अड्डे से एक जोड़े को हिरासत में लिया है जो कथित तौर पर कल रात ढिल्लन के घर पर रुके थे। यह भी पता चला है कि ढिल्लों के घर पर 3 अन्य महिला मेहमान भी ठहरी थीं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।



